आंगनबाड़ी केंद्र में 50 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तेतुलिया-2 आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को शून्य से छह साल तक के करीब 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

पाकुड़िया. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तेतुलिया-2 आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को शून्य से छह साल तक के करीब 50 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. आरबीएसके डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम साल में एक बार आयोजित की जाती है. यह बच्चों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण समग्र सुधार लाने और बच्चों को व्यापक देखभाल प्रदान करने का एक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की चार डी-जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी के लिए जांच शामिल है, जिसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य की स्थितियां शामिल हैं, ताकि प्रारंभिक पहचान सहित मुफ्त उपचार किया जा सके. मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >