आरोग्य शिविर में स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर परिसर में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया.

महेशपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर परिसर में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया. शिविर में डॉ सुनील कुमार किस्कू, डॉ अपूर्व हर्ष, डॉ अंजनी भगत ने कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाएं दी. बीएम शैलेश कुमार ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर प्रत्येक माह 21 तारीख को लगाया जाता है. शिविर में निशुल्क चिकित्सा की जाती है. शिविर में टीकाकरण, एएनसी टेस्ट, टीबी स्क्रीनिंग, परामर्श, सिकल सेल एनीमिया सहित कई सेवाएं दी जा रही है. मौके पर राजेश रंजन, मनीष कुमार, शौकत अली, शार्लेट मुर्मू, प्रशांत पाल, जिष्णु मालाकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >