पाकुड़ में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में एक अधेड़ की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

एक आरोपी भी घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रतिनिधि, पाकुड़

पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी 58 वर्षीय निवास सरकार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, निवास सरकार अपनी ससुराल कुमारपुर में रहकर आम बागान की रखवाली करता था. घटना के बारे में बताया जाता है कि कुमारपुर के ही अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया शराब के नशे में बागान पहुंचकर ताड़ी बेचने लगे, जिसका निवास सरकार ने विरोध किया. इस दौरान तीनों के बीच कहा-सुनी होने लगी. इस बीच अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया ने धारदार हथियार से श्री निवास पर हमला कर उसे घायल कर दिया. कुछ देर बाद घायल की मौत हो गयी. इधर, निवास सरकार के पुत्र सनत सरकार ने बताया कि उसे घटना की जानकारी गांव के कुछ लोगों की ओर से दी गयी. जब वह घटनास्थल पर पहुंचा, तो उसके पिता गंभीर रूप से घायल थे. उन्होंने घटना की सारी जानकारी दी. इस दौरान उनकी मौत हो गयी.

क्या कहते हैं थानेदार

इस मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में एक आरोपी अशोक राजवंशी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

संजीव झा, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थानाफोटो फाइल नेम- 26 पाकुड़ 01, कैप्शन- सदर अस्पताल में शव के पास परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >