नुराई मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

प्रखंड के नुराई मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुणाल कांति सेवानिवृत्त हो गये.

महेशपुर. प्रखंड के नुराई मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुणाल कांति सेवानिवृत्त हो गये. बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर पौधारोपण कर भावभीनी विदाई दी. सेवानिवृत्त शिक्षक कुणाल कांति मूलरूप से साहिबगंज काॅलेज के निकट सुभाष नगर के रहने वाले हैं. उनकी पहली पोस्टिंग अविभाजित बिहार सरकार में 16 जून 1983 को साहिबगंज अंचल के लालवानी मध्य विद्यालय में हुई थी. इसके बाद साहिबगंज जिला से 11 मई 2000 के महेशपुर के नुराई मध्य विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक के रूप में हुई, जहां वे 24 वर्षों तक सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए. बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने कहा कि कुणाल कांति शिक्षक मधुर भाषी और समाजसेवा की भावना इनके दिल में कूट-कूट कर भरा है. वे निजी खर्च से छात्रों के बीच ठंड में स्वेटर आदि का वितरण करते रहे. पठन-पाठन में विशेष ध्यान रखते थे. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >