घाटों की सफाई, प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था करें सुनिश्चित : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को नगर परिषद का निरीक्षण किया. छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को नगर परिषद का निरीक्षण किया. छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने नगर परिषद कर्मियों को स्वच्छता को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. कहा कि घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, यातायात से जुड़े सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. नगर प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि नगर परिषद आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें. निर्माण सामग्री खुले में न छोड़ें. चेतावनी दी कि यदि प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद कोई व्यक्ति अतिक्रमण या गंदगी फैलाते पाये जाते हैं तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >