प्रखंडों में भी उत्साह के साथ मनायी गयी ईद, तरक्की के लिए मांगी दुआ

पाकुड़. जिले के छह प्रखंडों में ईद-उल-फितर का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया.

प्रभात खबर टीम, पाकुड़. जिले के छह प्रखंडों में ईद-उल-फितर का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया. ईद के चांद का दीदार होने के बाद सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. प्रेम, शांति व सौहार्द का संदेश दिया. महेशपुर प्रखंड के सिराजपुर, लक्खीपुर, सोहबिल, रदीपुर, इंग्लिशपाड़ा के कई ईदगाहों में नमाज अदा की गयी. मौलाना इकबाल और मौलाना आबुल बासार ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की. ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये. वहीं हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी पहाड़ी ईदगाह में मौलाना अली मुर्तजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. कमलघाटी स्थित जलमिया मदरसा में भी नमाज अदा की गयी. लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भी ईद का पर्व मनाया गया. बड़ा सरसा, जीतपुर, फुलपहाड़ी में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हई. हालांकि बेमौसम बारिश से कुछ परेशानी हुई. अमड़ापाड़ा प्रखंड में ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया. मुख्य बाजार स्थित ईदगाह, मस्जिद-ए-गोशिया समेत जामुगड़िया, पाडेरकोला में नमाजियों की भीड़ जुटी. मो मुख्तार अंसारी के नेतृत्व में नमाज अदा की गयी. अमड़ापाड़ा बाजार में रजा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां सेवई, दहीबड़ा और अल्पाहार की व्यवस्था की गयी. जिलाध्यक्ष मो महफूज आलम की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया. बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने क्षेत्र में भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >