‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ से बच्चों में बढ़ा पढ़ने का उत्साह, पॉडकास्ट में साझा किए अनुभव

बच्चों में पढ़ने की आदत और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 'मेरे शब्द, मेरी कहानी' अभियान के तहत एक खास पॉडकास्ट सत्र आयोजित किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी पसंदीदा कहानियों पर चर्चा की और पढ़ने से हुए सकारात्मक बदलावों को साझा किया.

पाकुड़ : जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान के तहत जिला स्तरीय विशेष पॉडकास्ट सत्र का आयोजन किया गया. इसमें जिले के तीन प्रखंडों के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया.

पसंदीदा पुस्तकों और कहानियों के बारे में दी जानकारी

पॉडकास्ट सत्र के दौरान बच्चों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों और कहानियों के बारे में जानकारी दी. साथ ही पढ़ने के अनुभव तथा पुस्तकों के अध्ययन से उनके व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया. बच्चों ने बताया कि नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने से उनके ज्ञान, कल्पनाशक्ति, संवाद क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है.

प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मिला मंच

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने और प्रतिभा व रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच मिला. जिला प्रशासन की यह पहल जिले में पठन संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीओ मनोज, पीरामल फाउंडेशन की मीना ठाकुर, रूम टू रीड के संजीत, एवीए की मणिदीपा साहा और बीपीओ किशन भगत का सहयोग रहा. जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को पठन, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति से जोड़ने के लिए ऐसी गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >