लाल कार्डधारियों में एक से 15 जून के बीच करें राशन का वितरण : एमओ

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई.

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक हुई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए. एमओ ने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि लाल और पीला राशन कार्डधारियों को जून और जुलाई का राशन एक से 15 जून के बीच तथा अगस्त का राशन 16 से 30 जून के बीच वितरित करें. सभी डीलरों को ई-केवाईसी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा. बैठक में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 का लंबित चीनी का वितरण जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया. साथ ही वितरण के समय डीलरों को यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया गया है. बैठक के दौरान डीलरों ने भी अपनी समस्याएं एमओ के समक्ष रखी. उन्होंने बताया कि डीलरों का कमीशन एनएफएस 2024 से मई 2025 तक एवं ग्रीन कार्ड जनवरी 2024 से मई 2025 तक का भुगतान अब तक लंबित है, जिस पर विभागीय पहल की आवश्यकता है. बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष असादुल अंसारी, मिलन शेख, शैलेश चौरसिया, गोल्डेन सिंह, शंकर भगत सहित कई डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >