डीसी ने रेलवे स्टेशन दुर्गापूजा पंडाल का किया उद्घाटन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.

29 सितंबर फोटो संख्या-18 कैप्शन- उद्घाटन करते उपायुक्त नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर उपायुक्त के पिता धर्मेंद्र कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया भी उपस्थित रहे. शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य सजल चटर्जी और सुकान्तो सहाना के पूजा-पाठ से हुई. इसके बाद उपायुक्त ने मां दुर्गा का दर्शन किया. स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव, यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, वरिष्ठ अनुभव अभियंता सुमन कुमार, विवेक सिसोदिया, हिसाबी राय, राणा शुक्ला सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे. मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलावासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. कहा कि दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है. मौके पर अनिकेत गोस्वामी, सादेकुल आलम, पिन्टूलाल पटेल, दयाशंकर प्रसाद, अजय माल, संटलाल मंडल, राजीव कुमार, शुभम कुमार सिंह, अमर कुमार मल्होत्रा, विनय कुमार, चंद्रदीप चौधरी, प्रीतम कुमार मंडल, अमित कुमार, सचिन कुमार भगत, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >