उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

समाहरणालय सभागार स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से अवगत हुए.

पाकुड़ नगर. समाहरणालय सभागार स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनी. साथ ही संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में शिक्षा विभाग, जमीन से संबंधित, मत्स्य विभाग, अबुआ आवास एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन व शिकायत के रूप में प्राप्त हुए. उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >