डीसी ने धरती आबा जनभागीदारी अभियान जागरुकता रथ किया रवाना

पाकुड़ नगर. जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है.

पाकुड़ नगर. जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को उपायुक्त मनीष कुमार एवं परियोजना निदेशक आइटीडीए अरुण कुमार एक्का ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू और हिरणपुर बीडीओ दिलीप टुडू भी थे. उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह व अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना समेत अन्य योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योजनाओं का लाभ उठाएं. परियोजना निदेशक आइटीडीए ने कहा कि जिले के जनजातीय बहुल गांवों में शिविरों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए जागरुकता रथ रवाना किया गया है. शिविरों में संबंधित विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र लाभुकों का पंजीकरण और लाभ का वितरण मौके पर ही किया जा सके. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >