खैराकान्दर तिराहे के पास पुलिया धंसी, हादसे का खतरा

खैराकान्दर तिराहे के पास पुलिया धंसी, हादसे का खतरा

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया कर्बला मैदान से खैराकांदर और जुगडिया गांवों जाने वाली सड़क पर स्थित खैराकांदर तिराहे के पास पुलिया धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया पुराना होने के कारण ऊपर से टूटकर जर्जर हो गया है. इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे स्कूल जाते हैं, और रात में अंधेरे में अनजान लोगों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. नाफिल मियां, सिकंदर अंसारी, सुधीर कुमार, संजय रजक, वर्षण हेंब्रम समेत कई ग्रामीणों ने बीडीओ से पुलिया तोड़कर नया बनवाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >