प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने विभिन्न पंचायतों के बीएलए-2 के साथ बैठक कर एसआईआर एवं मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी ली. इस दौरान मंझलाडीह, बरमसिया, बाबूपुर, हाथकाठी सहित कई पंचायतों के बूथों की समीक्षा की गयी तथा अनमैपिंग मतदाताओं की स्थिति पर चर्चा हुई. शेष बूथों के लिए क्रमशः जुगल मुर्मू, धोना मुर्मू, कमरुल होद और अमृत ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न हो. उन्होंने पार्टी नेताओं आलमगीर आलम, जिलाध्यक्ष कुमार सरकार और जिला प्रभारी उदय लखमानी के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस अवसर पर आबिद इस्लाम, अमृत ठाकुर, मो. बुलबुल अली हुसैन और मोमिन आदि मौजूद रहे.
कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम सुरक्षित करने पर जोर दिया

कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम सुरक्षित करने पर जोर दिया
Copied link
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने बीएलए-2 के साथ पंचायतों के बूथों की समीक्षा कर एसआईआर एवं मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। अनमैपिंग मतदाताओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने जुगल मुर्मू, धोना मुर्मू, कमरुल होद और अमृत ठाकुर को जीम्मेदारी सौंपी। आलम ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी को दस्तावेज तैयार रखने व जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।