सांसद निधि की योजनाओं को ससमय करें पूर्ण : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद व विधायक निधि की योजनाओं की समीक्षा हुई.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सांसद व विधायक निधि की योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में सांसद एवं विधायक निधि के लंबित योजना व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. साथ ही लंबित डीसी विपत्र पर भी चर्चा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये. डीसी ने कहा कि सभी फंड विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी हैं, जिसमें कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें. जो कार्य अपूर्ण है उसे ससमय पूर्ण करायें. विधायक एवं सांसद निधि अंतर्गत पूर्ण हुए कार्यों का डीसी बिल एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द जमा करें. बैठक में परियोजना निदेशक, आइटीडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >