राशन कार्डधारियों का 25 तक ई-केवाईसी करें पूर्ण : एमओ

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को डीलरों के साथ बैठक हुई. एमओ ने कहा कि कार्डधारियों का 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि है.

हिरणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को डीलरों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने की. एमओ ने कहा कि कार्डधारियों का 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि है. इसे हर हाल में 25 अप्रैल तक पूर्ण करना है, जिन डीलरों ने अपने कार्डधारियों का ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी करें. वहीं फरवरी एवं मार्च में राशन वितरण में कमी होने पर 20 डीलरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया. 30 अप्रैल तक लाभुकों के बीच चना का वितरण करने का निर्देश दिया. लगातार 3-4 माह तक राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसे कार्डधारी जो जीएसटी बिल, आयकर दाता, चार पहिया वाहन या फिर मृत लाभुकों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है. वैसे लाभुकों को चिह्नित करें, वैसे लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट किया जाएगा. मौके पर दर्जनों डीलर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >