तीन मौजा के रैयतों को 37.29 लाख रुपये मुआवजे का भुगतान

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर पाकुड़ जिला प्रशासन ने भू-अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन और रैयतों को शीघ्र लाभान्वित करने हेतु विशेष मुआवजा वितरण शिविर आयोजित किया। यह शिविर सिमपुर–राधानगर और फुलझिंझरी–गणपुरा पथ परियोजनाओं के तहत महेशपुर एवं पाकुड़िया अंचलों के रैयतों को मुआवजा देने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें कुल 31 रैयतों को 37,29,670 रुपये का पारदर्शी भुगतान किया गया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक ने कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि रैयतों को उनके क्षेत्र में ही त्वरित और पारदर्शी मुआवजा मिल सके। प्रशासन सभी पात्र रैयतों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा भू-अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन एवं रैयतों को शीघ्र लाभान्वित करने के लिए बुधवार को एक विशेष मुआवजा वितरण शिविर आयोजित किया गया. यह शिविर सिमपुर–राधानगर पथ परियोजना एवं फुलझिंझरी– गणपुरा पथ परियोजना के अंतर्गत महेशपुर अंचल के रद्दीपुर मौजा तथा पाकुड़िया अंचल के बड़ासपादाहा एवं धोबना मौजा के रैयतों को मुआवजा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. शिविर में महेशपुर (रद्दीपुर मौजा) के 13 रैयतों को 4,01,787 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि पाकुड़िया (बड़ासपादाहा एवं धोबना मौजा) के 18 रैयतों को 33,27,883 रुपये का भुगतान किया गया. कुल मिलाकर, 31 रैयतों को 37,29,670 रुपये का पारदर्शी मुआवजा भुगतान किया गया. सभी भुगतानों को निर्धारित प्रावधानों एवं विधिक प्रक्रियाओं के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक ने बताया कि रैयतों की सुविधा हेतु ऐसे मुआवजा वितरण शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. किसी भी रैयत को अपने क्षेत्र या नजदीकी शिविर में पहुंचकर तत्काल मुआवजा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिला प्रशासन सभी पात्र रैयतों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >