हिरणपुर में सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा संपन्न

हिरणपुर. छठ पूजा मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया.

हिरणपुर. छठ पूजा मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया. छठव्रतियों ने निर्जला उपवास रख नियमपूर्वक सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की. खेपी पोखर छठ पूजा समिति, हिरणपुर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सोमवार की संध्या समिति की ओर से भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा माहौल छठमय हो गया. स्वर्गीय विभूति भूषण छठ पोखर पर भी विशेष सजावट की गयी थी. वहीं शाम के समय भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. उधर, छठ पूजा एवं घाट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों छठ घाटों में दंडाधिकारी के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >