खंभे में करंट से मवेशी मरा, आक्रोश में सड़क जाम

खंभे में करंट से मवेशी मरा, आक्रोश में सड़क जाम

प्रतिनिधि, हिरणपुर. थाना क्षेत्र के घाघरजानी गांव में रविवार को बिजली के खंभे में करंट लगने से एक मवेशी मर गया. घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने हिरणपुर- पाकुड़ मुख्य सड़क घंटों जाम कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, गाय सड़क किनारे चर रही थी, तभी बिजली के खंभे के संपर्क में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मर गयी. कहा कि, आये दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. पहले भी सूरजमुनि हांसदा की एक अन्य गाय मर चुकी है. लोगों ने प्रशासन से न केवल मुआवजे की, बल्कि दोबारा घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की मांग की. उधर, सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार व पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया, तब जाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हो सका. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई. पशु चिकित्सक द्वारा गाय के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. इस बाबत बिजली विभाग के जेइ आशीष पटेल ने बताया कि प्रक्रिया के तहत पीड़ित को मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >