हेमंत सोरेन को जेल भेजनेवाले को करारा जवाब देना होगा, लिट्टीपाड़ा में गरजीं कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमला बोला है. कहा है कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने वालों को करारा जवाब देना होगा.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह गांव के आमबगान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में वह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसीं.

कल्पना सोरेन बोलीं : हमारे बाबा शिबू सोरेन ने झारखंड की लड़ाई लड़ी

कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हमारे पुरखों ने अंग्रेजों से अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी. हमारे बाबा शिबू सोरेन ने अलग झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें राज नहीं मिला. ज्यादातर समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में शासन किया.

हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल भेजने वालों को जवाब देना होगा

उन्होंने कहा कि जब आपके बेटे, आपके भाई, आपके दादा हेमंत सोरेन ने गठबंधन करके सरकार बनायी, तो कोरोना आ गया. कोरोना काल में लोगों को वापस लाने के लिए हवाई जहाज को भी लगा दिया. बावजूद इसके, उनको जेल भेज दिया गया. षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने वालों को जवाब देना होगा.

बीजेपी कहती है- बहुमत दीजिए, हम संविधान बदल देंगे

कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि इस संविधान ने देश के आदिवासी, दलित और पिछड़े तबके के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है. लेकिन, बीजेपी वाले कहते हैं कि हमें बहुमत दीजिए, हम संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे.

हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सशक्त किया

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सर्वजन पेंशन के तहत महिलाओं की उम्र 50 साल कर दी. उन्हें पता था कि महिलाएं अपना घर-बार चलाने में खुद को झोंक देती ह���. उसका शरीर खत्म हो जाता है. इसी बात को समझते हुए आपके दादा हेमंत सोरेन ने महिलाओं को 50 साल में पेंशन देना शुरू किया.

हेमंत सोरेन के बेहतर काम को देख भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया

हेमंत सोरेन की पत्नी ने कहा कि कोरोना में दीदी किचन में सबको खाना उपलब्ध कराया था. ग्रीन कार्ड को 11 लाख से बढ़ा कर 20 लाख कर दिया. हेमंत सोरेन के इन्हीं सब काम को देखते हुए उन्हें चुनाव के पहले जेल में डाल दिया गया.

इसे भी पढ़ें

EXCLUSIVE: सत्ता संभालने के सवाल पर बोलीं कल्पना सोरेन- निर्णय आलाकमान को लेना है, जो जवाबदेही मिली, निभा रही हूं

झारखंड के विकास व मान-सम्मान के लिए एकता का परिचय दें : कल्पना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >