बड़तल्ला गांव खराब चापाकल की हुई मरम्मत

पाकुड़िया. बढ़ती गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है.

पाकुड़िया. बढ़ती गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है. उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर प्रतिदिन चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत करायी जा रही है, ताकि आमजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. तेतुलिया पंचायत अंतर्गत बड़तल्ला गांव में मुखिया की मौजूदगी में सोमवार को चापाकल की मरम्मत की गयी. जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीणों को गर्मी में राहत पहुंचाने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. मौके पर मुखिया मोनिका सोरेन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >