अवकाश रद्द होने से नाराज शिक्षकों ने कार्यालय में दिया धरना

अवकाश रद्द होने से नाराज शिक्षकों ने कार्यालय में दिया धरना

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा शीतकालीन अवकाश रद्द करने पर निकाली गयी चिट्ठी से आक्रोशित शिक्षकों ने शनिवार को डीइओ कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गये. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कौशर कबीर ने कहा कि डीइओ कार्यालय द्वारा निर्गत की गयी एक चिट्ठी में शीतकालीन छुट्टियां रद्द करने की बात शामिल है. बताया कि पूर्व से ही 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां रहती हैं, मगर इस प्रकार की चिट्ठियों से शिक्षकों में रोष व्याप्त है. शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित छुट्टियां लागू करने की मांग रखी. सचिव नामित त्रिवेदी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के साथ हमेशा मनमानी की जाती है. अभी वर्तमान में शीतकालीन छुट्टियां रद्द करने की बात कही गयी है. इसके अलावा रविवार को अवकाश रहने के बावजूद भी शिक्षकों को बुलाया जाता है, बैठक की जाती है. कार्यालय के इस प्रकार के रवैये से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कहा कि शिक्षकों को अपार आइडी, शिशु गणना आदि का भी काम दिया गया है, जिससे कक्षाएं बाधित होती हैं. शिक्षक पठन-पाठन का काम समुचित ढंग से नहीं कर पाते हैं. शिक्षकों की मांग है कि, उन्हें केवल पठन-पाठन के काम ही दिये जायें और अन्य कामों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये. मौके पर संघ के दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >