पांच लाख रुपये दहेज मांगने का केस दर्ज

हिरणपुर. रामपुर निवासी हसीना खातून ने बड़तल्ला निवासी अपने पति मतियूर रहमान और भैसुर नूर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.

हिरणपुर. रामपुर निवासी हसीना खातून ने बड़तल्ला निवासी अपने पति मतियूर रहमान और भैसुर नूर हुसैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पीड़िता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसका पति उससे गाली-गलौज और मारपीट करता है. उस पर लगातार पांच लाख रुपये की मांग का दबाव बनाया जा रहा है. आरोप है कि हाल ही में पति ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसके तीन महीने के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान और आवेदन पर केस नंबर 117/25 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >