पाकुड़ : मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से पिछले दिनोंहुए ट्रैक्टर लूटकांड मामले में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर गठित टीम ने बिहार के जमुई जिले के दौलतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सनोज कुमार के घर से लूटे गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है.
वहीं, इस मामले में पुलिस टीम ने सनोज कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया है. जबकि इस घटना में संलिप्त एक अन्य अपराधी बलदेव पासवान को देवघर के सोनारायढारी से धर दबोचा है. पुलिस ने छापेमारी में अपराधियों द्वारा लूटा गया ट्रैक्टर, मोबाईल, सिम को भी बरामद किया है. मामले की जानकारी एसपी अजय लिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.
