अवैध कारोबारियों पर रखें पैनी नजर : एसपी

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने किया. अपराध गोष्ठी में अप्रैल माह में जिले के सभी थानों में दर्ज मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान लंबित पड़े कांडों का जल्द निष्पादन, कुर्की जब्ती, फरार […]

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने किया. अपराध गोष्ठी में अप्रैल माह में जिले के सभी थानों में दर्ज मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान लंबित पड़े कांडों का जल्द निष्पादन, कुर्की जब्ती, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, सहित अन्य को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही एसपी ने कई नक्सली मामले व युडी केसों की भी समीक्षा की गयी.

एसपी श्री लिंडा ने कहा के क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर विशेष नजर रखें. उन्होंने जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार सभी थानेदारों को वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति की ओर से बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाये जाने पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें. साथ ही जांच अभियान के दौरान किसी भी नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाने व तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिये. एसपी ने थानेदारों व पुलिस टीम व पीसीआर वैन से लगातार क्षेत्र का गश्ती करने का निर्देश दिये.

वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संबंधित थानेदारों को नियमित रूप से एलआरपी चलाने का निर्देश दिये. मौके पर पुलिस निरीक्षक शिवशंकर तिवारी, नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा, लव कुमार, संतोष कुमार, विमल कुमार सिंह, सुकुमार टुडु, रंजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >