मानव तस्करी का आरोपित सुशील मरांडी गिरफ्तार

पाकुड़िया : मानव तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजबाड़ी गांव से धर दबोचा है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 22/15 के अभियुक्त सुशील मरांडी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजबाड़ी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर […]

पाकुड़िया : मानव तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजबाड़ी गांव से धर दबोचा है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 22/15 के अभियुक्त सुशील मरांडी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजबाड़ी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार सुशील मरांडी को जेल भेज दिया है.

तीन पहले हो चुका है गिरफ्तार : मालूम हो कि उपरोक्त कांड के मुख्य अभियुक्त सुरेश साहा हाल ही में पुलिस अभिरक्षा से थाना से ही फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने फरार अभियुक्त सुरेश साहा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया था. उपरोक्त कांड में कुल चार आरोपित थे, जिसमें से तीन को जेल भेजा जा चुका था. सुशील मरांडी फरार चल रहा था. इधर उपरोक्त मामले के सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >