उधवा : मध्याह्न भोजन में कीड़ा दिखाया तो छात्रा को पीटा

ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, बच्ची अस्पताल में भरती उधवा : उधवा थाना क्षेत्र के हाजीटोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने पांचवीं की एक छात्रा की जमकर पिटाई कर दी. छात्रा का कुसूर बस इतना था कि वह एमडीएम में निकले कीड़े को दिखाने उक्त शिक्षक के पास गयी थी. शिक्षक ने बच्ची […]

ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, बच्ची अस्पताल में भरती

उधवा : उधवा थाना क्षेत्र के हाजीटोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने पांचवीं की एक छात्रा की जमकर पिटाई कर दी. छात्रा का कुसूर बस इतना था कि वह एमडीएम में निकले कीड़े को दिखाने उक्त शिक्षक के पास गयी थी. शिक्षक ने बच्ची को समझाने या फिर एमडीएम में सुधार के बजाय बच्ची को पीट दिया. इतना पीटा की बच्ची बेहोश हो गयी. गांव में ही इलाज के बाद उसे होश आया. ग्रामीणों के संज्ञान में जब मामला आया तो जमकर बवाल काटा.
पीड़ित बच्ची के परिजनों के अनुसार यूपीएस हाजीटोला में शिक्षक मो हाइतुल इस्लाम ने पढ़ाने के दौरान छात्रा रूबीना खातुन की पीटाई कर दी. जिससे छात्रा बेहोश हो गयी. पिता तोफाजुल नदाब का कहना है कि शुक्रवार को जब बच्चों को एमडीएम दिया गया था तो उसमें कीड़ा निकला था. उनकी बेटी रुबीना ने शिक्षक से बस इसकी शिकायत की थी.
बस इसी बात पर शिक्षक ने उसे पीट दिया. घटना को लेकर अन्य छात्र-छात्राओं के अभिभावक विद्यालय पहुंचकर विरोध जताते हुये विद्यालय सचिव पर कई आरोप लगाये. अभिभावक मो0 अब्दुल नूरान, हकीम नदाब, सुक्खु नदाब, एनुल शेख, नौसाद नदाब, मोफा नदाब सहित ने बताया कि शुक्रवार को मेनू के आधार पर बच्चों को भोजन में अंडा देना था लेकिन अंडा नहीं दिया गया. कहा : एमडीएम में बच्चों को कभी कभार ही अंडा दिया जाता है. कहा कि रसोइयां विद्यालय में बीड़ी बनाने का कार्य करती है. इस संबंध में विद्यालय के सचिव मो हाइतुल इस्लाम ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. मामले को लेकर बीइइओ सुबोध कुमार राय ने कहा की मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >