ऑन द स्पॉट निबटारा . लिट्टीपाड़ा के सुरजबेड़ा में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार
लिट्टीपाड़ा प्रखंड को सीएम रघुवर दास ने गोद लिया है. इस बाबत प्रशासन प्रखंड की समस्याओं काे ऑन द स्पॉट निबटा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया.
पाकुड़ : उपायुक्त ए0 मुथु कुमार ने बुधवार को मेरा अधिकार-मेरा साथ, सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के छोटा सूरजबेड़ा गांव में जनता दरवार का आयोजन किया गया. उक्त मौके पर उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.
इसकी शुरुआत पहाड़ पर बैठे पहाड़िया समुदाय के बीच से शुरू की गयी है. कहा : जिला प्रशासन आज से शुरू होने वाली जनता दरबार में ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान करेगी. उन्होंने कहा कि पहाड़िया समुदाय के लोगों को भी जागरूक होना होगा.
जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे क्षेत्र में बिचौलिया प्रथा हावी रहेगा. कहा : आपको गांव से निकल कर प्रखंड मुख्यालय आना होगा. सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखनी होगी. इसे लेकर किसी भी सरकारी दफ्तर में अगर कोई समस्या होती हो तो सीधे तौर पर मुझसे संपर्क करें.
लापरवाह पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उपविकास पदाधिकारी अजीत शंकर ने कहा कि प्रशासन की ओर से लगाये जा रहे जनता दरवार का लाभ लें. एसपी अजय लिंडा ने कहा कि शिक्षा को जब तक बढ़ावा नहीं देंगे समाज आगे नहीं बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को पढ़ायें.
उन्होंने कहा कि पुलिस भी आपके विकास में पूरी तरह से सहयोग करेगी. कहा कि किसी भी समस्या का समाधान पहले गांव में ही बैठ कर करें. इससे आपसी भाईचारा बना रहता है. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने भी संबोधित किया.
ऑन द स्पॉट हुआ समस्या का समाधान
जनता दरबार में ही उपायुक्त श्री कुमार ने सभी समस्या का समाधान कराया. जनता दरबार में पहाड़िया समुदाय के अधिकांश लोगों ने पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक विधवा पेंशन, आदिम जनजाति पेंशन योजना, विधवा सम्मान योजना,
विकलांग योजना व पारिवारिक लाभ योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की शिकायत दर्ज करायी. लोगों के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसी ए मुथु कुमार ने मौके पर ही लोगों की शिकायतों से संबंधित फॉर्म भरवा कर उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की.
साथ ही पांच पहाड़िया लाभुकों के जमीन पर डोभा व तालाब निर्माण की स्वीकृति देते हुए उपायुक्त ने दूसरे दिन से ही कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उपरोक्त मौके पर डीएसओ आरके तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.ऑन द स्पॉट निबटारा . लिट्टीपाड़ा के सुरजबेड़ा में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार
लिट्टीपाड़ा प्रखंड को सीएम रघुवर दास ने गोद लिया है. इस बाबत प्रशासन प्रखंड की समस्याओं काे ऑन द स्पॉट निबटा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया.
पाकुड़ : उपायुक्त ए0 मुथु कुमार ने बुधवार को मेरा अधिकार-मेरा साथ, सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के छोटा सूरजबेड़ा गांव में जनता दरवार का आयोजन किया गया. उक्त मौके पर उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.
इसकी शुरुआत पहाड़ पर बैठे पहाड़िया समुदाय के बीच से शुरू की गयी है. कहा : जिला प्रशासन आज से शुरू होने वाली जनता दरबार में ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान करेगी. उन्होंने कहा कि पहाड़िया समुदाय के लोगों को भी जागरूक होना होगा.
जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे क्षेत्र में बिचौलिया प्रथा हावी रहेगा. कहा : आपको गांव से निकल कर प्रखंड मुख्यालय आना होगा. सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखनी होगी. इसे लेकर किसी भी सरकारी दफ्तर में अगर कोई समस्या होती हो तो सीधे तौर पर मुझसे संपर्क करें. लापरवाह पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उपविकास पदाधिकारी अजीत शंकर ने कहा कि प्रशासन की ओर से लगाये जा रहे जनता दरवार का लाभ लें. एसपी अजय लिंडा ने कहा कि शिक्षा को जब तक बढ़ावा नहीं देंगे समाज आगे नहीं बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को पढ़ायें. उन्होंने कहा कि पुलिस भी आपके विकास में पूरी तरह से सहयोग करेगी. कहा कि किसी भी समस्या का समाधान पहले गांव में ही बैठ कर करें. इससे आपसी भाईचारा बना रहता है. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने भी संबोधित किया.
ऑन द स्पॉट हुआ समस्या का समाधान
जनता दरबार में ही उपायुक्त श्री कुमार ने सभी समस्या का समाधान कराया. जनता दरबार में पहाड़िया समुदाय के अधिकांश लोगों ने पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक विधवा पेंशन, आदिम जनजाति पेंशन योजना, विधवा सम्मान योजना, विकलांग योजना व पारिवारिक लाभ योजनाओं के लाभ से वंचित रहने की शिकायत दर्ज करायी. लोगों के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीसी ए मुथु कुमार ने मौके पर ही लोगों की शिकायतों से संबंधित फॉर्म भरवा कर उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की. साथ ही पांच पहाड़िया लाभुकों के जमीन पर डोभा व तालाब निर्माण की स्वीकृति देते हुए उपायुक्त ने दूसरे दिन से ही कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उपरोक्त मौके पर डीएसओ आरके तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.