अंडे की जगह केला दिया तो किया विरोध

हिरणपुर : एमडीएम में मेनू के अनुरूप अंडा की जगह केला दिये जाने पर देवपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को बच्चों व अभिभावकों ने विरोध जताया. बुधवार को एमडीएम में अंडा नहीं दिया. उसकी जगह पर सड़ा केला दिया जा रहा था. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बामा दास सहित स्कूली बच्चाें व अभिभावकों […]

हिरणपुर : एमडीएम में मेनू के अनुरूप अंडा की जगह केला दिये जाने पर देवपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को बच्चों व अभिभावकों ने विरोध जताया. बुधवार को एमडीएम में अंडा नहीं दिया.

उसकी जगह पर सड़ा केला दिया जा रहा था. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बामा दास सहित स्कूली बच्चाें व अभिभावकों ने इसका विरोध किया. अध्यक्ष ने बताया कि सड़ा केला वितरण मना करने पर संयोजिका भड़क गयी. अभिभावक लाल्टू मंडल, किरण दास, मेघनाथ मंडल, शिवशंकर मंडल, सुमन दास आदि ने बताया कि विद्यालय में पूर्व से ही भोजन बच्चों को अच्छा नहीं दिया जाता है. इसको लेकर पूर्व में भी कई बार विरोध किया गया पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. स्कूली बच्चों ने भी कहा कि एमडीएम में हमेशा अनियमितता बरती जा रही है. उधर संयोजिका गीता देवी ने कहा कि मेनू के अनुरूप तो अंडा देना था पर बाजार में अंडा नहीं पाये जाने के कारण केला वितरण किया जा रहा था. इसके बदले दूसरे दिन डबल अंडा वितरण किया जाता. नियमित रूप से बच्चों को एमडीएम दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >