छापेमारी कर 12 बोटा लकड़ी लदे भुटभुटिया को किया जब्त

महेशपुर : वन विभाग पाकुड़ के रेंजर किशोर कुमार ने महेशपुर के रद्दीपुर के समीप मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी कर भुटभुटिया में लदे कुल 12 बोटा लकड़ी जब्त किया है. इसमें तीन बोटा नीम व नौ बोटा गम्हार का लकड़ी शामिल है. रेंजर किशोर कुमार ने बताया कि जब्त लकड़ी की कीमत करीब 40 […]

महेशपुर : वन विभाग पाकुड़ के रेंजर किशोर कुमार ने महेशपुर के रद्दीपुर के समीप मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी कर भुटभुटिया में लदे कुल 12 बोटा लकड़ी जब्त किया है. इसमें तीन बोटा नीम व नौ बोटा गम्हार का लकड़ी शामिल है. रेंजर किशोर कुमार ने बताया कि जब्त लकड़ी की कीमत करीब 40 हजार है.

जब्त अवैध लकड़ी लदे भुटभुटिया वाहन को वन विभाग के कार्यालय परिसर महेशपुर में रखा गया है.

पांच बाइक कोयला किया जब्त: थाना क्षेत्र के महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क के डुमरघट्टी गांव के समीप नारायणपुर गांव जानेवाली सड़क पर सोमवार देर शाम थाना प्रभारी महेशपुर ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर अवैध कोयला लदे पांच बाइक को जब्त किया है.
नहीं लग रहा अवैध करोबार पर अंकुश
एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर 13 मार्च को थाना क्षेत्र के सिलमपुर से छापेमारी कर बिना माइनिंग चालान के बालू लदा दो ट्रैक्टर तथा ऐंठापाड़ा से एक, 24 मार्च को महेशपुर से एक व रोलाग्राम से चार ट्रैक्टर,16 मार्च को बाबूपुर गांव के समीप छह बोरा अवैध कोयला लदे दो बाइक, 19 मार्च को डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम ने छापेमारी कर रोलाग्राम से 15 बोरा अवैध कोयला लदे चार बाइक जब्त किया था. बावजूद इसके अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.
कहते हैं पदाधिकारी
थाना क्षेत्र में किसी तरह के अवैध धंधे को चलने नहीं दिया जायेगा. सभी थाना प्रभारी को इसे लेकर सख्त निर्देश दिया गया है.
अजय लिंडा, एसपी, पाकुड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >