करंट लगने से ट्रक के खलासी की मौत

कोटालपोखर थाना के विजयपुर गांव में हुई घटना रामगढ़ जिला के पुदरू गांव का रहनेवाला है खलासी ट्रक से तिरपाल हटाने के दौरान आया तार की चपेट में बिजली के झटके से ट्रक चालक भी हुआ जख्मी बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव के समीप ईंट भट्ठा में ट्रक […]

कोटालपोखर थाना के विजयपुर गांव में हुई घटना

रामगढ़ जिला के पुदरू गांव का रहनेवाला है खलासी
ट्रक से तिरपाल हटाने के दौरान आया तार की चपेट में
बिजली के झटके से ट्रक चालक भी हुआ जख्मी
बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर गांव के समीप ईंट भट्ठा में ट्रक (जेएच02एएच8897) से कोयला अनलोड करने के दौरान खलासी कौशर अंसारी (25) की करंट लगने से मौत हो गयी. जबकि चालक भी घायल हो गया. खलासी रामगढ़ जिला के पुदरू गांव निवासी बताया जा रहा है. ट्रक से तिरपाल हटाने के दौरान एलटी तार के स्पर्श में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि ट्रक में मौजूद ड्राइवार बोकारो पीपरा
निवासी मो सफीक भी बिजली के झटके से ट्रक के नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया. खलासी कौशर की मौत के बाद मामले की जानकारी कोटालपोखर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >