पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के पावर सब स्टेशन कार्यालय के समीप शनिवार को नगर थाना के एएसआइ अनंत कुमार शर्मा ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइवरी लाईसेंस आदि की जांच की गयी.
जांच के बाद सभी वाहनों के कागजात सही पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को छोड़ दिया गया. वहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया.
