पाकुड़ : उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने छह माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र उपायुक्त ए मुथु कुमार को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा है.
दिये आवेदन में शिक्षक प्रशांत मंडल, मो शमशेर आलम, नीरज कुमार, कंचन कुमारी, लिपिका कुमारी, सुनीता शुक्ला, सुमीलाल सोरेन सहित अन्य ने बताया है कि जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नवनियुक्त शिक्षकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने के कारण सभी शिक्षकों का परिवार का भरण-पोषण कराने में काफी परेशानी हो रही है.
