पाकुड़/पाकुड़िया : पेट्रोल पंप को लूटने आये दो अपराधियों को पुलिस ने घटना को अंजाम देने के पूर्व ही धर दबोचा है. मामला पाकुड़िया थाना क्षेत्र का है. डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम ने बुधवार की देर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार की शाम पाकुड़िया क्षेत्र स्थित मात्र एक पेट्रोल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पाकुड़/पाकुड़िया : पेट्रोल पंप को लूटने आये दो अपराधियों को पुलिस ने घटना को अंजाम देने के पूर्व ही धर दबोचा है. मामला पाकुड़िया थाना क्षेत्र का है. डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम ने बुधवार की देर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार की शाम पाकुड़िया क्षेत्र स्थित मात्र एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना अपराधियों ने बनायी है.
आज लूट की घटना को ये लोग अंजाम देंगे. इसी सूचना के बाद एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर थाना प्रभारी खद्दी कुजूर के नेतृत्व में टीम बनी और पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर दो अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा. अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल,
दो जिंदा कारतूस, दो चाकू व दो मोबाईल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में राजपोखर सुंदरपुर निवासी दुलाल अंसारी व सरसाबांध निवासी आबु बक्श आलम है. पुलिस ने अपराधी दुलाल अंसारी के पास से एक लोडेड पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व एक बड़ा चाकू बरामद किया है,
पेट्रोल पंप लूटने…
जबकि आबु बक्श आलम के पास से एक धारदार चाकू पुलिस ने बरामद किया है. दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. वहीं फरार अपराधी की पहचान राजपोखर निवासी चरका मियां के रूप में किया गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.
आबु बक्श आलम व चरका मियां का है पूर्व से अपराधिक इतिहास
डीएसपी मुख्यालय नवनीत ने बताया कि आबु बक्श आलम व चरका मियां का पूर्व से अापराधिक इतिहास रहा है. आबु बक्श आलम पूर्व में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के एक चोरी मामले में, हिरणपुर थाना क्षेत्र से छिनतई मामले में जेल भी जा चुका है. उपरोक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 16/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.