मोटरसाइकिल छिनतई की प्राथमिकी महेशपुर थाने में दर्ज

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरग्राम-महेशपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार रात हुई मोटरसाइकिल छिनतई को लेकर वादी साबेर अली के लिखित बयान पर महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बयान में वादी साबेर अली ने उल्लेख किया है कि वह पाकुड़ से अपने घर जेएच 04 ई 217 सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से आ […]

महेशपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरग्राम-महेशपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार रात हुई मोटरसाइकिल छिनतई को लेकर वादी साबेर अली के लिखित बयान पर महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बयान में वादी साबेर अली ने उल्लेख किया है कि वह पाकुड़ से अपने घर जेएच 04 ई 217 सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से आ रहा था.

इसी बीच चमरखी गांव के समीप स्थित पुल के निकट, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आ रहे सवार तीन लोगों ने उससे मोटरासाइकिल देने को कहा. जब उसने मोटरसाइकिल को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पीछे से दो लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को रोक ली, जिस वजह से मोटरसाइकिल से वह गिर गया. इस दौरान एक आदमी उसके सिर पर मार मोटरसाइकिल ले भागा. थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >