झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा बाजार निवासी महेंद्र यादव की विवाहित पुत्री अंजली देवी जो 17 मार्च को आग में झुलस गयी थी. महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. गौरतलब हो कि 17 मार्च की रात्रि महेंद्र यादव की पत्नी पुतुल देवी व उसकी पुत्री अंजली देवी के बीच […]

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा बाजार निवासी महेंद्र यादव की विवाहित पुत्री अंजली देवी जो 17 मार्च को आग में झुलस गयी थी. महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. गौरतलब हो कि 17 मार्च की रात्रि महेंद्र यादव की पत्नी पुतुल देवी व उसकी पुत्री अंजली देवी के बीच कुछ कहासुनी हो गयी थी. जिससे नाराज हो कर पुतुल देवी ने केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया था.

जिसके बाद आग बुझाने के क्रम में अंजली देवी भी झुलस गयी थी. इस घटना में पुतुल देवी की मौत 18 मार्च को ही हो गयी थी. वहीं अंजली देवी की मौत रामपुरहाट में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गयी. पत्नी व पुत्री के खोने से महेंद्र यादव काफी हताश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >