पहले मुआवजा, तब चालू होगा काम

– ग्रामीणों ने बंद कराया जलमीनार निर्माण, कहा – डीसी ने दिया उचित मुआवजा देने का आश्वासन पाकुड़ : शहरी पेयजलापूर्ति योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के बल्लवपुर में पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे जलमीनार कार्य बुधवार को ग्रामीणों ने बंद करा दिया. इस दौरान जमीन मालिक उचित मुआवजा की मांग […]

– ग्रामीणों ने बंद कराया जलमीनार निर्माण, कहा

– डीसी ने दिया उचित मुआवजा देने का आश्वासन

पाकुड़ : शहरी पेयजलापूर्ति योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के बल्लवपुर में पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे जलमीनार कार्य बुधवार को ग्रामीणों ने बंद करा दिया. इस दौरान जमीन मालिक उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहरी पेयजलापूर्ति योजना के तहत पेयजल स्वच्छता विभाग ने बल्लवपुर में जल मीनार का कार्य शुरू किया था. इस सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में जमीन मालिक बल्लवपुर पहुंचे और उचित मुआवजा राशि का भुगतान करने के बाद ही काम को चालू करने पर अड़े रहे.

जमीन मालिक मुख्तार शेख, सैफुल शेख, जोबी शेख, सरफुल शेख, केराउल शेख अबुताहिर, साबेर अली, मुख्तार हुसैन आदि ने बताया कि प्रशासन ने वर्तमान निर्धारित मूल्य पर मुआवजा नहीं दिया जा रहा. इनलोगों ने कहा कि बिना रैयतों को नोटिस दिये ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया.

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता देवानंद सिंह कनीय अभियंता सागर सिंह योजना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद डीसी ने जमीन मालिकों के साथ समाहरणालय में बैठक करी और उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. डीसी के साथ मुखिया मुस्ताक अली, पंचायत समिति सदस्य जोहरूल हक, उप मुखिया आलमगीर ने बैठक की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >