एसडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक
लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डायरिया फैलने व उसपर रोकथाम को लेकर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इसमें मल्टीपर्पज वर्कर, एएनएम व चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. बैठक में डायरिया की रोकथाम को लेकर प्रखंड के सभी गांवों में ब्लीचिंग का छिड़काव कराये जाने का उन्होंने निर्देश दिया.
एमपीडब्लू व एएनएम को स्वास्थ्य उप केंद्रों को नियमित खोलने, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, साफ–सफाई के प्रति जागरूक करने, सहिया का सहयोग लेने का आदेश दिया गया. इसके साथ ही संक्रमण रोग से बचाव के बारे में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाने जाने पर उन्होंने बल दिया.
