पाकुड़ : पूरे राज्य में जहां अगिAशमन सेवा विभाग अगिAशमन सेवा सप्ताह मना रहा है, वहीं जिले में विभाग खुद समस्याओं का रोना रो रहा है. यदि जिले के किसी भी पेट्रोलपंप में अचानक आग लग गयी तो उसे बुझाने के लिए फोम केमिकल भी अबतक विभाग यहां मुहैया नहीं करा पाया है.
इतना ही नहीं अगिAशमन विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को यहां पानी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आज भी सोनाजोड़ी स्थित पत्थर खदान पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अगिAशमन विभाग के पास तीन वाहन है और मात्र दो चालक. छह सिपाहियों के विरुद्ध अब तक छह सिपाहियों का ही पदस्थापन हुआ है.
आवंटन की कमी के कारण अगिAशमन विभाग के पास पेट्रोलपंप मालिक 42 हजार 588 रुपये का बकाया है. बाजार समिति में अगिAशमन कार्यालय के संचालित किये जाने की वजह से वर्ष 2012 से अब तक पांच लाख 92 हजार 915 रुपये का बकाया है और इस बाबत बाजार समिति द्वारा विभागीय अधिकारियों को प्लीडर नोटिस भी भेजे गये हैं.
