कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग देने का लिया निर्णय

पाकुड़ : कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को कल्याण छात्रवास के छात्र छात्राओं ने बैठक की. बैठक में स्नातक द्वितीय पार्ट की परीक्षा के दौरान कदाचार के मामले में किये गये भेदभाव को लेकर केंद्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षक द्वारा की गयी कार्रवाई पर चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद छात्र छात्राओं ने केंद्राधीक्षक से […]

पाकुड़ : कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को कल्याण छात्रवास के छात्र छात्राओं ने बैठक की. बैठक में स्नातक द्वितीय पार्ट की परीक्षा के दौरान कदाचार के मामले में किये गये भेदभाव को लेकर केंद्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षक द्वारा की गयी कार्रवाई पर चर्चा की गयी.

बैठक में मौजूद छात्र छात्राओं ने केंद्राधीक्षक से विश्वविद्यालय को भेजी गयी रिपोर्ट की प्रति मुहैया कराने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराने का निर्णय लिया. बैठक में मौजूद छात्र छात्राओं ने कदाचार मुक्त परीक्षा देने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर भी चर्चा की. बैठक में विजय हेंब्रम, मिसिर टुडू, एलिना टुडू, निर्मल मुमरू ने भी विचार रखा.

पाकुड़/महेशपुर : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय नवीनगर में स्कूली बच्चों के बीच गुरुवार को पोशाक का वितरण किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंचलाल यादव, प्रधानाध्यापक मुसर्रफ हुसैन ने 458 बच्चों को पोशाक दी. इधर, महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी मध्य विद्यालय में 351 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी एवं प्रधान शिक्षक प्रेमलता हेंब्रम, अभिभावक व शिक्षक थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >