ओके :::: दो गुटों के बीच मारपीट, एक की मौत

फरक्का . सालार थाना क्षेत्र के अजोनी गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत होने के समाचार मिले हैं. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शंकर बाग्ती अपनी बेटी […]

फरक्का . सालार थाना क्षेत्र के अजोनी गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक की मौत होने के समाचार मिले हैं. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शंकर बाग्ती अपनी बेटी के साथ होली खेल रहा था कि गांव के मानव बाग्ती, संजीव बाग्ती, मुखता बाग्ती और केना बाग्ती पहुंचे और शंकर बाग्ती के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान ही घटना स्थल पर शंकर बाग्ती की मौत हो गयी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के पूर्व सभी आरोपी फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >