रंग अबीर संग फाग के रंग में डूबा पाकुड़

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र फाग की रंग में पूरी तरह डूब गया है. चारों ओर फाग के गीत गुंजायमान हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बाजारों में रंग, पिचकारी, गुलाल आदि की जमकर खरीदारी की जा रही है. होली की पूर्व संध्या पर कपड़ों की दुकानों में भी काफी […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र फाग की रंग में पूरी तरह डूब गया है. चारों ओर फाग के गीत गुंजायमान हो रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर बाजारों में रंग, पिचकारी, गुलाल आदि की जमकर खरीदारी की जा रही है. होली की पूर्व संध्या पर कपड़ों की दुकानों में भी काफी भीड़ देखी गयी. खास कर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बुधवार को सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होते ही कर्मियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. वहीं कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर पर्व की बधाई दी.
होली को लेकर एहतियातन डीसी व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर संवेदनशील स्थानों के अलावे सार्वजनिक स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >