अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों पर चाकू से किया हमला
पाकुड़ : मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोड़ी गांव में बीते मंगलवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने दो मजदूरों पर हमला कर दिया गया. जिसमें 26 वर्षीय मिठून किस्कू एवं 24 वर्षीय बबलू सोरेन जख्मी हो गये. जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मिठून किस्कू की मौत हो गयी. स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जख्मी बबलू को बेहतर इलाज के लिए मालदा रेफर कर दिया.
उक्त घटना को लेकर जख्मी बबलू सोरेन ने बताया कि बीते मंगलवार की रात्रि को पत्थर लोडिंग के लिए पीपलजोरी में थे. इसी दौरान दो अज्ञात लोग क्रशर साइडिंग में पहुंचे. जब उनसे पूछताछ की गयी तो अपराधियों ने हम दोनों पर हमला कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
