सैकडों ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच व मुफत दवा का किया गया वितरण. पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध से अपराध पर लगेगा लगाम – बिरथरे. प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें एसपी अनूप बिरथरे ने सैकड़ों ग्रामीण व नि:शक्त के […]

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच व मुफत दवा का किया गया वितरण. पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध से अपराध पर लगेगा लगाम – बिरथरे. प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें एसपी अनूप बिरथरे ने सैकड़ों ग्रामीण व नि:शक्त के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का भी वितरण भी किया गया. एसपी श्री बिरथरे ने कहा कि जिले की पुलिस लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने तथा त्वरित न्याय दिलाने के प्रति वचनबद्ध है. पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध कायम होने से अपराध पर भी नियंत्रण लगेंगे. सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की. एसपी ने ग्रामीणों से असामाजिक तत्वों की खबर गुप्त रूप से पुलिस को देने तथा किसी के बहकावे में न आने की भी अपील की. इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक नागेंद्र पासवान, थाना प्रभारी राजेश्वर पासवान आदि थे. …………………फोटो संख्या 11 – विकलांग को कंबल देते एसपी अनूप बिरथरे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >