फोटो संख्या 1 – कार्यशाला को संबोधित करते डीसी केके दास.फोटो संख्या 2 – कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय के सूचना भवन में सोमवार को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. कार्यक्रम में साहिबगंज व गोड्डा जिले के भी अधिकारियों ने हिस्सा लिया. केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना यथा मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, इंदिरा आवास आदि के लाभुकों को उनके बैंक खातों में सीधे राशि के भुगतान किये जाने को लेकर चालू की गयी व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यशाला में लाभार्थियांे का आधार सीडिंग बैंक खाता से करने के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी कठिनाइयों पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में तकनीकी समस्याओं के समाधान पर बिंदुवार चर्चा की गयी. रांची से आये अशोक कुमार चौधरी, यूआइडी के सहायक निदेशक अनिल कुमार तथा विश्व बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर से लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को विस्तारपूर्वक बताया गया. मौके पर अपने संबोधन में डीसी श्री दास ने कहा कि बिचौलिये प्रथा पर रोक लगाने में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर सिस्टम से लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि डीबीटी सिस्टम लागू होने से लाभुकों को अब कार्यालयों का चक्कर भी नहीं लगाना पडे़गा. मौके पर साहेबगंज के डीडीसी मुकुंद दास, तीनों जिलों के डीआइओ, बैंकों के प्रतिनिधि, बीडीओ, बीपीओ एवं डीबीटी से जुडे़ कर्मियों ने हिस्सा लिया.
ओके ::::: डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर कार्यशाला में बोले डीसी
फोटो संख्या 1 – कार्यशाला को संबोधित करते डीसी केके दास.फोटो संख्या 2 – कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय के सूचना भवन में सोमवार को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डीसी कृष्ण कुमार दास ने की. कार्यक्रम में साहिबगंज व गोड्डा जिले के भी अधिकारियों ने हिस्सा लिया. […]
