पाकुड़: समाहरणालय में सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार बलराम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने लिट्टीपाड़ा, महेशपुर में मनरेगा योजना स्थलों के अलावा विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पायी गयी खामियों में सुधार को लेकर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया.
उन्होंने मनरेगा योजना स्थलों पर सूचनापट्ट लगनेे, शेड की व्यवस्था नहीं किये जाने के अलावा अनियमित आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन तथा मध्याह्न भोजन योजना में पायी गयी अनियमितता में सुधार लाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर डीसी केके दास, डीडीसी नेसार अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीजर कुमार सिंह, प्रमोद कुमार झा आदि थे.
