ओके ::: आत्मा द्वारा किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मा द्वारा शुक्रवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा, परियोजना उपनिदेशक आत्मा अरविंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड के दर्जनों किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी लगायी गयी. मौके पर प्रखंड के दस किसानों के […]

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मा द्वारा शुक्रवार को किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा, परियोजना उपनिदेशक आत्मा अरविंद कुमार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड के दर्जनों किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी लगायी गयी. मौके पर प्रखंड के दस किसानों के बीच पंपसेट एवं दो के बीच ट्रैक्टर का वितरण भी किया गया. मेला सह प्रदर्शनी में बीडीओ सहित मौजूद अधिकारियों द्वारा बेहतर फसल उत्पादन को लेकर 150 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया गया. मेला सह प्रदर्शनी मंे लगाये गये स्टॉलों के माध्यम से सब्जी खेती, कीटनाशक दवाओं का उपयोग, खाद का उपयोग, भूमि संरक्षण आदि की जानकारी किसानों को दी गयी. किसानों को पुरस्कृत करने के उपरांत अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि सरकार किसानों को आत्म निर्भर बनाने को लेकर संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के मामले में पैसे की कमी नहीं है आवश्यकता है किसानों को जागरूक होकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की. किसान मेला सह प्रदर्शनी को सफल बनाने में बीटीएम शुभ्रांशु रूज, संजय कुमार चौधरी, केसी दास, सपनसोनल तिर्की आदि सक्रिय दिखे.—————————फोटो संख्या 4- मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन करते बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा.फोटो संख्या 5- किसानों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी.दस किसानों को पंपसेट व दो के बीच किया गया ट्रैक्टर का वितरण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >