ओके ::::::: एसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग

फोटो संख्या 8- मासिक क्राइम मीटिंग करते एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव.फोटो संख्या 9- मौजूद थानेदार, पुलिस निरीक्षक व डीएसपी.थानेदारों को दिया अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देशसंवाददाता, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. आयोजित मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, […]

फोटो संख्या 8- मासिक क्राइम मीटिंग करते एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव.फोटो संख्या 9- मौजूद थानेदार, पुलिस निरीक्षक व डीएसपी.थानेदारों को दिया अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देशसंवाददाता, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को मासिक क्राइम मीटिंग की. आयोजित मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कौशल, मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक एवं जिले के सभी थानों के थानेदारों ने हिस्सा लिया. बैठक में एसपी ने निष्पादित मामले, वारंट, कुर्की जब्ती, अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पूर्व में दिये गये निर्देशों का किये गये अनुपालन की जानकारी थानेदारों से ली. मौजूद थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये. वहीं थाना के सामने बैरियर लगा कर जांच अभियान चलाने, संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने, अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोताही न बरतने, नक्सल प्रभावित गांवों में लॉग रेंज पेट्रोल्िंाग करने आदि के आदेश दिये. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले से सटे पश्चिम बंगाल की सीमा पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. ————————————————————बीते माह दर्ज मामलेपुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बताया गया कि बीते नवंबर माह में हत्या के 1, गृह भेदन के 1, चोरी के 12, साधारण दंगा के 4, दुष्कर्म के 2, ठगी के 1, दहेज निषेध अधिनियम के 2, महिला प्रताड़ना के 9, डायन निषेध अधिनियम के 1, मोटर दुर्घटना के 8, विविध 35 कुल 81 मामले प्रतिवेदित किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >