जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, डीसी को लगाया गया बैच

पाकुड़. जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई. इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह को अग्निशमन सेवा सप्ताह का स्टीकर (बैच) लगाया. उपायुक्त ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया. अग्निशमन विभाग को निर्देश दिया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं अस्पतालों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें. उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में लोग सतर्क रह सकें. उपायुक्त ने अग्नि प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए अग्निशमन टीम द्वारा संचालित अनुदान पेटी में अपनी सहयोग राशि भी प्रदान की. उन्होंने लोगों से भी आगे आकर पीड़ितों की मदद करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >