वास्तविक किसानों को समय पर दें योजनाओं का लाभ : डीसी

पाकुड़. बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 में बीमित फसल एवं रकवा सत्यापन को लेकर बैठक हुई.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 में बीमित फसल एवं रकवा सत्यापन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की. जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (डीएलएमसी) की बैठक में बीमा से जुड़े आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की गयी. प्रखंडवार एवं फसलवार बीमित रकवा को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में चना, सरसों, आलू एवं गेहूं की फसलों के बीमा से संबंधित आंकड़े समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गये. आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत 35,200 किसानों का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 3,502 किसानों ने बीमा कराया है. कुल 2222.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल बीमित हुआ है. समीक्षा के दौरान समिति ने गैर-ऋणी किसानों के बीमित रकवा में आवश्यक संशोधन करने का निर्णय लिया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें, ताकि वास्तविक लाभुक किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >