प्रतिनिधि, महेशपुर. सीडीपीओ नीलू रानी ने महिला पर्यवेक्षिका डिम्पल प्रियंका व चन्दा रविदास की उपस्थिति में गुरुवार को पोषण अभियान के प्रति जागरुकता रैली निकाली. सीडीपीओ नीलू रानी ने बताया कि पोषण अभियान के प्रति जागरुकता लाने को लेकर रैली निकाली गयी. उन्होंने कहा कि “सही पोषण-देश रोशन ” के संदेश लिखे बैनर के साथ महिलाओं को जागरूक किया गया. कहा कि बैनर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि बढ़ते शिशु के स्वास्थ्य और खान-पान की नियमित निगरानी की जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है. यह अभियान क्षेत्र में कुपोषण को मिटाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. मौके पर सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास, सेविकाएं उपस्थित थीं.
सीडीपीओ ने पोषण को लेकर निकाली जागरुकता रैली
महेशपुर. सीडीपीओ नीलू रानी ने महिला पर्यवेक्षिका डिम्पल प्रियंका व चन्दा रविदास की उपस्थिति में गुरुवार को पोषण अभियान के प्रति जागरुकता रैली निकाली.
